फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम से कदम मिलाकर जवानों ने दिखाई ताकत

Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी कंधों पर रायफल लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। साथ ही सलामी के वक्त बंदूकों से चलीं गोलियों की आवाज भी गूंज रहीं थीं। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिसकर्मियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर रंगारंग कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी परेड की जाएगी। पुलिस लाइन के मैदान पर होने वाली परेड को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिसकर्मी लगातार प्रैक्टिस कर रहे थे। परेड में किसी भी तरह की कोई त्रुटि न रह जाए इसके लिए पुलिस की ओर से पुलिस लाइन के मैदान पर रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।


रविवार की सुबह घने कोहरे के बीच परेड का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने इस दौरान खुली जिप्सी में खड़े होकर पुलिसकर्मियों से सलामी ली। इस दौरान बैंड की धुन पर पुलिसकर्मी कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस दौरान महिला टुकड़ी की टीम भी परेड में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही थी।
विज्ञापन



कंधों पर रायफल तानें पुलिसकर्मी परेड में अपनी ताकत का अहसास करा रहे थे। इस दौरान सलामी भी ली गई। यहां कई घंटे तक परेड चलती रही। इसके अलावा यहां पर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यहां कई स्कूलों के बच्चों ने संगीत की धुन पर देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।


परेड में इस दौरान एएसपी मोहम्मद तारिक, सीओ सिटी पुलिस लाइन राधेश्याम, सीओ सिटी आले हसन, सीओ केमरी इंदु प्रभा, सीओ मिलक दिनेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें