फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी को रेलवे ने सौंपा टर्मिनेशन नोटिस 

Tue, 02 May 2017 01:19 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के पनवड़िया क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण में एक बार फिर अड़ंगा फंस गया है। ब्रिज का काम रुक गया है, पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्माण कराने वाली कंपनी एनआईपीएल को लगातार काम में ढिलाई करने पर टर्मिनेशन नोटिस जारी कर दिया है। काम बंद होने से ओवर ब्रिज के इस साल भी पूरे होने की संभावना खत्म हो गई है। 

पनवड़िया क्रासिंग पर तीन साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। पूर्वोत्तर रेलवे की देखरेख में इसका निर्माण नोएडा की कंपनी एनआईपीएल करा रही थी। निर्माण कार्य फरवरी 2016 में पूरा किया जाना था। लेकिन मौजूदा स्थिति में ओवरब्रिज के दो ब्रिज पूरी तरह से अधूरे हैं, एप्रोच रोड भी नहीं बनी है। कुल मिलाकर 40 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं है।
विज्ञापन


एनआईपीएल ने गार्डर डालने में ही दो बरस गुजार दिए। अब एक ब्रिज पर गार्डर पड़ने के बाद स्लैब डाला जा सका है। रेलवे लाइन के ऊपर वाले ब्रिज पर गार्डर तो पड़ गए लेकिन स्लैब का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लेकिन इस बीच पिछले सप्ताह से कंपनी ने काम बंद कर दिया है। एप्रोच रोड के क्रास बैरियर लगाने का काम भी बंद कर दिया गया है। कंपनी का काम करा रहे सुपरवाइजरों का कहना है कि मिट्टी और गिट्टी नहीं मिलने के कारण काम बंद है।
विज्ञापन


ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे ब्रिज का निर्माण करा रही कंपनी को सात दिन का टर्मिनेशन लेटर जारी कर दिया है। यदि कंपनी जल्द काम पूरा नहीं करती तो कंपनी को चेंज कर दिया जाएगा। कंपनी का टर्मिनेशन लेटर जारी होने के बाद भी मौके पर काम बंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें