पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का काम फिर अटक गया है। गार्डर रखने की कोशिश में जमीन ही धंस गई। साथ ही मंगाई गई पोकलैंड क्रेन भी खराब हो गई,जिसके चलते काम को रोकना पड़ा। फिलहाल आगरा से नई क्रेन मंगवाई जा रही है। इसके आने के बाद ही यहां पर गार्डर डालने का काम किया जाएगा।
हाईवे पर पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है। फ्लाई ओवर का निर्माण होने के बाद हाईवे पर रफ्तार से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे और जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
हाईवे पर जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण करीब चार साल पहले शुरू हुआ था,लेकिन फ्लाई ओवर का निर्माण काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।