फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की कमान फिर पन्नू को सौंपी

Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुरविंदर सिंह पन्नू को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। साथ ही जिला कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई। अब नए सिरे से जिला कार्यकारिणी का गठन होगा। 

हरिद्वार में तीन दिन तक चले शिविर में राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुरविंदर सिंह पन्नू को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। वो तीन साल और इसी पद पर बने रहेंगे। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और खुशी मनाई। पंचायत में साथ राशन वितरण में धांधली समेत कई समस्याएं भी उठाईं गईं।  नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  कुछ लोग खुद को पदाधिकारी लिख रहे थे। ऐसे लोग किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के बजाए निजी कार्य के लिए अधिकारियों पर अनुचित दबाव बना रहे थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उसमें सक्रिय और ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डा. सुनील मौैर्य, जगदीश सिंह, अब्दुल हसन पाशा, अब्दुल गफूर, हाजी सलीम अहमद, फूल सिंह, लखविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, गुलजार सिंह, नन्हे लाल, मक्खन लाल, रामबहादुर, हरचंद्र सिंह, पूरन लाल,बलविंदर सिंह, उमेश पटेल, बनवारी लाल, मोहम्मद उस्मान, बाल किशोर पांडे, मेहंदी हसन, मोहम्मद रफीक, हाजी अनवार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें