फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव में तीन मौत होने से फैली दहशत, सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील क्षेत्र के एक गांव में तीन मौत होने से कोरोना की आशंका से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आननफानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों मृतकों के परिजनों से जानकारी लेकर अधिकारियों को दी। इस दौरान कोरोना से मौत न होने की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के रवाना पट्टी उदा गांव में मंगलवार को गांव में एक साथ दो महिलाओं समेत तीन मौत हो जाने से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस गांव में मुस्तकीम (40), कौशल्या (55) और माया (60) की सोमवार रात से मंगलवार तड़के तक मौत हो गई। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इन मौत की जब जानकारी अधिकारियों को हुई तब अधिकारियों ने आननफानन में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर जुबैर और डॉक्टर सलीम को गांव में भेजकर मामले की जांच कराने के निर्दश दिए। इन डॉक्टरों ने जब गांव में जाकर परिजनों से बातचीत की। मृतक मुस्तकीम के परिजनों ने बताया कि मुस्तकीम की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली। जिस कारण उनकी मौत हो गई। कौशल्या के परिजनों ने बताया कि उनको टाइफाइड था और प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं। उनको सांस लेने में काफी समस्या आ रही थी, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। माया के परिजनों ने बताया कि वह सांस की मरीज थी। पिछले कई साल से उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी कर अधिकारियों को बताया। उधर एसडीएम ने एहतियातन गांव में सैनिटाइजेशन करने और मृतकों के परिजनों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए हैं।
गांव में दो महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ थी और वह बीमार थीं। कल जो व्यक्ति मरा है, उसको अचानक से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजन चंदौसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। ऑक्सीजन नहीं मिली। बाद में परिजन घर ले आए और व्यक्ति की मौत हो गई। एहतियातन गांव में सैनिटाइजेशन कराने और तीनों मृतकों के परिजनों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार गुप्ता, एसडीएम-शाहबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें