फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे 5873 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नाम वापसी के बाद अब जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए 5,873 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी स्वार विकास खंड में हैं, जहां 1426 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद अब गांवों में चुनावी शोर तेज हो गया है। प्रचार प्रसार में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। बुधवार को नामांकन वापसी के साथ प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही गुरुवार को प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। रामपुर में ग्राम प्रधान पद की बात की जाए तो जिले में 5,873 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें शाहबाद से 968, चमरौआ से 791, मिलक से 1009, बिलासपुर से 768, सैदनगर से 911 एवं स्वार से 1426 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। इसके तहत 9,247 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरे हैं तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 40,79 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव 542 प्रत्याशी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए कहां कितने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
ब्लॉक - प्रत्याशी
शाहबाद - 968
चमरौआ - 791
मिलक - 1009
बिलासपुर - 768
सैदनगर - 911
स्वार - 1426
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कहां कितने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
ब्लॉक - प्रत्याशी
शाहबाद - 594
चमरौआ - 562
मिलक - 671
बिलासपुर - 613
सैदनगर - 715
स्वार - 924
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कहां कितने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
ब्लॉक - प्रत्याशी
शाहबाद - 1195
चमरौआ - 1441
मिलक - 1457
बिलासपुर - 1436
सैदनगर - 1567
स्वार - 2151
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें