फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज के नेतृत्व में नवीन मंडी परिसर रामपुर में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पहले दिन दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में 107 कर्मी गैरहाजिर रहे। पहले दिन सैदनगर, बिलासपुर और स्वार ब्लॉक में मतगणना करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी व अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि विकासखंड स्वार, बिलासपुर और सैदनगर के मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें प्रथम पाली में प्रात: दस बजे से 12 बजे तक विकासखंड स्वार के 630 मतगणना कार्मिकों में से 58 कार्मिक गैरहाजिर रहे तथा द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आयोजित बिलासपुर और सैदनगर के 760 मतगणना कार्मिकों में से 49 कार्मिक गैरहाजिर रहे।
उन्होंने बताया कि गैरहाजिर कार्मिकों को फोन के माध्यम से 28 अप्रैल अथवा 29 अप्रैल को प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित होकर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के संबंध में सूचित कर दिया गया है तथा यदि गैरहाजिर कार्मिक गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य के दृष्टिगत असमर्थता जैसे पर्याप्त कारण न होने के बावजूद भी प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं होते हैं, तो जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। 28 अप्रैल को विकासखंड शाहबाद, मिलक व चमरौआ के मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें