फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 39 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूचियों से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 39 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूचियों से बाहर कर दिए गए हैं। मतदाताओं की जांच में डुप्लीकेट पाए गए 2.36 लाख वोटरों में से 1.96 लाख वोटर वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। 23 दिसंबर को मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इन दिनों मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अगले साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए जिले भर में मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। सूचियों के अपडेशन के दौरान जिले में 2.36 लाख वोटरों की सूची प्रशासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिनको डुप्लीकेट वोट बताते हुए जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया था। आयोग के आदेश पर प्रशासनिक अमले ने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान 2,36,002 मतदाताओं में से 1,96,620 मतदाता जांच में वैध पाए गए। इनमें से 11385 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम बीएलओ ने प्रारंभिक स्तर पर घर-घर सर्वे के दौरान जांच में हटा दिया गया। इस दौरान 27,856 मतदाताओं के नाम को डी डुप्लीकेशन प्रक्रिया के अंतर्गत जांच में हटाया गया।
इस प्रकार डी डुप्लीकेशन प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 39241 मतदाताओं के नामों को हटाया गया। इस तरह मतदाता सूचियों के अपडेशन का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। 23 दिसंबर को मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें