फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : तीन हजार लोगों को किया मुचलका पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण की संशोधित सूची जारी हो चुकी है। चुनाव की तिथि का अभी एलान भले ही नहीं हुआ हो लेकिन पुलिस चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है उनको पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक तीन हजार लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इसके अलावा थाना स्तर पर ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। पुलिस संभावित दावेदारों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों में गड़बड़ी की सबसे अधिक आशंका होती है, क्योंकि इसमें प्रत्याशियों की संख्या बहुत अधिक होती है और चुनाव भी ग्राम पंचायत स्तर पर होते हैं। पुलिस पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है। इनमें वह लोग भी शामिल है, जिन्होंने पिछले तीन बार के लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में किसी न तरह से अड़चन पैदा की थी। थाना स्तर पर ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित एसडीएम की ओर से गड़बड़ी करने की आशंका में लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जारी है,. जिले में अभी तक लगभग तीन हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस चुनाव में गड़बड़ी फैलाने का मंसूबा पाल रहे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए उन्हें रेड कार्ड जारी करेगी। पुलिस खुराफातियों को चिह्नित करने में जुटी है। पुलिस ने थाना स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। पुलिस संभावित प्रत्याशियों के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटरों तक के साथ बैठक कर चुकी है। बैठक में पुलिस ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी शगुन गौतम ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अराजक तत्वों का डाटा तैयार करने को कहा है। साथ ही उन लोगों की भी पहचान करने को कहा गया है, जो पंचायत चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। अभियान के दौरान चिह्नित सभी लोगों को सीआरपीसी की धारा 107/16 के तहत नोटिस जारी कर पाबंद किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद इन सभी लोगों को अपने इलाके के एसडीएम कार्यालय में हाजिर होकर चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने का शपथ पत्र देते हुए मुचलका भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें