फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के लिए आज होगा मतदान, सतर्क रहेगी रामपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मुरादाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में रामपुर पुलिस अलर्ट है। बार्डर से सटे गांवों पर पुलिस की खास नजर रहेगी, ताकि पंचायत चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके अलावा यदि चुनाव में किसी की गड़बड़ी करने की बात सामने आई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रामपुर में भले ही पहले चरण में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया हो, लेकिन मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। ऐसे में पुलिस की ओर से खास सतर्कता बरती जाएगी। दरअसल, रामपुर में कोसी नदी के किनारे के तमाम गांव बार्डर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कुछ गांव तो ऐसे हैं, जहां कि दूरी भी अधिक नहीं है। ऐसे में पूरी आशंका है कि मुरादाबाद के पंचायत चुनाव में रामपुर के लोग दखल दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से बार्डर के इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी है। गांवों में न सिर्फ गश्त का सिलसिला बढ़ा दिया है, बल्कि लोगों को हिदायत भी दी जा रही है कि वे मुरादाबाद के क्षेत्र में न जाएं। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि बार्डर से जुड़े गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड बार्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। यदि किसी ने मुरादाबाद के पंचायत चुनाव में दखल देने या शांति व्यवस्था को बाधित करने का कार्य किया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें