फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबां खामोश आंखों ने ही बयां किया दर्द

Wed, 24 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जुबां भले ही खामोश हो, लेकिन आंखें उनका दर्द साफ बयां कर रही थीं। अपनी आंखों के सामने अपने जमे-जमाए कारोबार को तहस-नहस होते देख कइयों की आंखें पथरा सी गई थी। हालांकि अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें नियम विरुद्ध और गैरकानूनी हैं, लेकिन इनके टूटने से कई लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा होगा।
विज्ञापन



पालिका की ओर से बुधवार को पहाड़ी गेट के निकट अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। करीब 25 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई की जद में 50 से अधिक दुकानें आएंगी। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वो किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।


इसके बाद भी इसका असर नहीं हो रहा है। बुधवार को जब मोहल्ला खजान खां का कुआं में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई तो लोगों ने विरोध या हंगामा तो नहीं किया, लेकिन उनका दर्द उनके चेहरे और आंखों से बयां हो रहा था। दुकानदारों को सामान निकालने के लिए समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बावजूद कई दुकानदार सभी सामान नहीं निकाल पाए। कुछ दुकानदारों को सामान निकालने देने की गुहार लगाते हुए भी देखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें