फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार के पास निर्माण ध्वस्त, विरोध

Mon, 09 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका ने सोमवार को कलकत्ता मोहल्ले में अस्थायी अतिक्रमण हटाया। घरों के सामने अवैध रूप से बनाए गए सीढ़ी, स्लैब और अन्य अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। नगरपालिका की टीम ने कलकत्ता मोहल्ले में मजार के पास किए गए निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन



इस दौरान कुछ लोगों ने पालिका की कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको शांत करा दिया। सोमवार को नगरपालिका की टीम जेसीबी के साथ कलकत्ता मोहल्ले पहुंची। साथ में गंज और कोतवाली पुलिस भी थी। टीम ने सबसे के मोहल्ले के कई घरों के आगे अतिक्रमण करके बनाए गए सीढ़ी और स्लैब को तोड़ दिया।


जेसीबी ने मोहल्ले में सड़क किनारे स्थित मजार के पास किए गए निर्माण को हटा दिया। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको शांत करा दिया। नगरपालिका के ईओ सैय्यद मो. तारिक का कहना है कि मोहल्ले में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन



इस वजह से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। मजार के पास भी अतिक्रमण करके निर्माण कर लिया गया, जिसे हटवा दिया गया है। मजार को नहीं छेड़ा गया है, मजार पूरी तरह से सुरक्षित है। अधिकारियों ने नाले के ऊपर अतिक्रमण करके मकान और दुकान बनाने वालों को चेतावनी दी है कि वो जल्द से जल्द इसे हटा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें