फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवड़िया में मिला पाकिस्तान से आया अहमद

Tue, 22 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में 30 साल तक की सजा काटकर वापस लौटा मोहम्मद अहमद आखिरकार तीन दिन बाद रिश्तेदारों और पुलिस को मिल गया। वो पनवड़िया में किसी परिचित के पास चला गया था। रिश्तेदार उसे वापस अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन



पाकिस्तान की जेल में 30 साल की सजा काट चुके अहमद को कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस रामपुर में गंज थाना क्षेत्र के घेर अलफ खां में रिश्तेदार के यहां छोड़ गई थी। मोहम्मद अहमद करीब 35 साल पहले रामपुर से पाकिस्तान चला गया था। पाक पुलिस ने उसे अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसने के आरोप में जेल भेज दिया था।


30 साल की सजा काटने के बाद वर्ष 2012 में मोहम्मद अहमद को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। वो मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी कराया गया था। मानसिक रूप से कमजोर अहमद शनिवार को रिश्तेदार के घर से अचानक गायब हो गया था। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन



तीन दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार अमहद मंगलवार को मिल गया। अहमद को पनवड़िया के पास किसी परिचित के यहां से बरामद किया गया है। उसके रिश्तेदार वापस उसे घर ले गए हैं। गंज कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि अहमद बुधवार को पनवड़िया में मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें