फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : पहले दिन सूने रहे अधिकतर क्रय केंद्र, मिलक-बिलासपुर में हुई खरीद

विज्ञापन
शाहबाद मंडी में क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। जिले में धान क्रय सत्र का पहला दिन सूना गुजरा। मिलक-बिलासपुर के चंद क्रय केंद्रों पर ही किसान पहुंचे। इसके अतिरिक्त करीब सौ क्रय केंद्रों पर पहले दिन किसान नहीं पहुंचे। विभाग ने पहले दिन करीब 600 क्विंटल धान खरीद होने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार एक अक्तूबर से प्रदेश भर में धान क्रय सत्र की शुरुआत हो गई। जिले में धान क्रय के लिए 109 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बिलासपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी ने मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और धान खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। मिलक में भी एसडीएम मनोज कुमार सागर ने मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पहले दिन मिलक-बिलासपुर में ही कुछ क्रय केंद्रों पर किसान पहुंचे और धान क्रय हुआ। अधिकतर केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने से क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। शाहबाद, स्वार, टांडा, भोट आदि क्षेत्रों में क्रय केंद्रों पर किसानों के न आने के कारण पहले दिन खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें