फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमीन पर कब्जे के लिए महिला के धान के पुआल में लगाई आग, धमकी

Mon, 16 Nov 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली में एक महिला ने जमीन पर कब्जे की नीयत से धान के पुआल में आग लगाने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने खुद को जमीन का मालिक बताकर महिला की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्राम लालपुर निवासी रंजना साहनी अपने धेवते की आराजी काश्त की देखभाल करती हैं। 30 अक्तूबर को शाम लगभग चार बजे एक व्यक्ति अपने दो अज्ञात साथियों संग उनकी भूमि पर मोटरसाइकिल से आया। उसने स्वयं को राजेन्द्र और राम सिंह का पुत्र बताया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने जबरदस्ती धान के पुआल में आग लगाकर नष्ट कर दिया, जिसे बिक्री के लिए रखा गया था।
महिला के कर्मचारियों रमन और राजकुमार ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उनसे गाली-गलौज व झगड़ा किया और जाते समय धमकी दी। महिला पिछले लगभग 50 वर्षों से यह भूमि जोत-बो रही हैं और आरोपी को फर्जी बता रही हैं। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें