फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 109 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद

विज्ञापन
शाहबाद मंडी समिति में ख़राब इलेक्ट्रॉनिक कांटो को देखता कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। जिले में गुरुवार से धान क्रय सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए जिले में 109 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर गुरुवार 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया को लेकर बुधवार को पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। कहीं कांटों को चेक किया गया तो कहीं स्टेशनरी, बोरे आदि सामान की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

जिले में धान क्रय खरीद सत्र के लिए 138 क्रय केंद्र बनाए गए थे लेकिन, कुछ रोज पहले सरकार ने यूपी स्टेट एग्रो, उत्तर प्रदेश सहकारिता कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम की संस्था को क्रय केंद्र आवंटन पर रोक लगा दी। इसके बाद जिले में इन तीन संस्थाओं को आवंटित 29 केंद्रों को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद अब जिले में कुल 109 क्रय केंद्र हैं, जिन पर गुरुवार से धान क्रय सत्र की शुरुआत होगी। हालांकि सप्ताह भर में कुछ क्रय केंद्र और बढ़ जाएंगे।
धान क्रय सत्र को लेकर जिले भर में बुधवार को शाम तक तैयारियां होती रहीं। शाहबाद, पटवाई और सैफनी क्षेत्र को मिलाकर कुल 27 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि एक क्रय केंद्र मंडी समिति बनाया गया है। इस प्रकार शाहबाद क्षेत्र में कुल 28 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार से शुरू हो रहे धान क्रय सत्र को लेकर बुधवार को केंद्रों के प्रभारियों ने शाहबाद मंडी में पहुंचकर अपने केंद्रों के लिए धान की खरीदारी के लिए कांटे अपने कब्जे में लिए। साथ ही अन्य उपकरण देकर सभी केंद्र प्रभारी अपने-अपने केंद्रों पर रवाना हो गए। हालांकि मंडी समिति में बनाए गए छह केंद्रों में से किसी में भी कोई तैयारी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

बिलासपुर में धान खरीद को लेकर 32 केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रभारियों ने धान खरीदने की सारी तैयारी कर ली हैं। इस संबंध में राजस्व कर्मियों से निरीक्षण कराया गया था। टांडा में एक अक्तूबर से होने वाली धान खरीद के लिए इस बार चार केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन, धान क्रय सत्र शुरु होने से पहले मंडी समिति में क्रय केंद्रों पर वाहनों को खड़े करने की समस्या है। मंडी सचिव जागन सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में प्रशासन तथा पुलिस के पकड़े गए अवैध खनन लदे ट्रक खड़े है। जिससे धान खरीद केंद्रों के रास्ते बंद है। जिसको हटाने के लिए एसडीएम टांडा को सूचित कर दिया गया है। क्षेत्र के चारों क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होने से एक दिन पहले कोई हलचल नजर नहीं आई। स्वार में इस बार 14 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर 1 अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएमआई संदीप कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है, गुरुवार से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें