फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले में 114 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के 114 क्रय केंद्रों पर धान खरीद कार्य शुरू हो चुका है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य सामान्य ग्रेड के लिए 2369 रुपये और ग्रेड ए के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण स्मार्टफोन, जन सेवा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से किया जा सकता है। डॉ. मदान ने बताया कि किसान ''''यूपी किसान मित्र'''' मोबाइल एप डाउनलोड कर अपने पंजीकरण और भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्रय केंद्रों पर धान की उतराई, छंटाई और सफाई का व्यय अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल देय होगा। सभी क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं ताकि धान की नमी की जांच की जा सके।
विज्ञापन


धान खरीद के मानक-
धान में नमी 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
धान में विजातीय पदार्थ अकार्बनिक एक प्रतिशत, कार्बनिक एक प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।
क्षतिग्रस्त/अंकुरित दाने अधिकतम पांच प्रतिशत ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें