फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश से टली धान खरीद, अब 10 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना

Thu, 01 Oct 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार से प्रस्तावित धान खरीद बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकेगी। लगातार तीन दिन हुई बारिश के चलते खरीद प्रक्रिया टाल दी गई है। अब 10 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिले की सभी तहसीलों में किसानों से धान खरीदने के लिए 110 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगातार तीन दिन हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण कटाई और धान को केंद्रों तक पहुंचाने में भी परेशानी आ सकती है। जिले में इस बार करीब 1.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल है। धान खरीद शुरू होने के लिए किसानों को अब नई तारीख का इंतजार है।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल खरीद के संबंध में कोई नया दिशा-निर्देश नहीं मिला है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद खरीद शुरू कराई जाएगी। सभी 110 केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। खरीद शुरू होने के बाद किसानों को इन केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

0000
धान खरीद के लिए जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं। बारिश के कारण अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल शासन से धान खरीद शुरू करने संबंधित निर्देश अभी नहीं मिले हैं। निर्देश मिलते ही केंद्रों पर खरीद शुरू करा दी जाएगी। -प्रिंस चौधरी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें