फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार व टेंपो की टक्कर में दंपती और बेटा घायल

Wed, 04 Dec 2024 01:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हाईवे पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कार व टेंपो की भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायलों में संजय विश्नोई पुत्र इंद्रजीत सिंह, उनकी पत्नी मृदुला विश्नोई और बेटा अनंत विश्नोई हैं, जोकि उत्तराखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हैं। यह घटना मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल स्थित नवीन मंडी के गेट के पास हुई। बताया जाता है कि कार सवार अपने घर की तरफ जा रहे थे, जबकि धान से भरा टेंपो मंडी के अंदर जाने के लिए मुड़ रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक केबिन से कूदकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जबकि, क्षतिग्रस्त दोनों वाहन उनके कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें