फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सर्वर व्यस्त होने से नहीं आ रहा है ओटीपी, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/स्वार। जिले में गैस की समस्या का मुख्य कारण ऑनलाइन बुकिंग के दौरान ओटीपी नहीं आना है। गैस बुकिंग के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है। गैस के लिए लाइन लग रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा में गैस बांटी गई। हालांकि डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले में गैस की किल्लत नहीं है। उन्होंने लोगों से जरूरत के हिसाब से ही गैस लेने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि किसी ने भी गैस की कालाबाजारी की तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
केवाईसी अधूरी, उपभोक्ता परेशान : स्वार नगर क्षेत्र की इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले दो दिनों से गैस आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को उपभोक्ता सुबह से शाम तक गैस का इंतजार करते रहे, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

एजेंसी स्वामी तंजीम जेहरा के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या ओटीपी आधारित बुकिंग प्रणाली के ठप होने से आ रही है। बुकिंग न होने के कारण डीएससी (डिस्पैच) नहीं हो पा रहा, जिससे रीफिलिंग प्लांट से आपूर्ति नहीं पहुंच रही है।
उज्ज्वला योजना के अधिकांश लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ता अब गैस लेने आ रहे हैं, जिससे एजेंसी पर केवाईसी कराने वालों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें