बिलासपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाशोत्सव पर वीर खालसा स?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। गुरु हरगोविंद महाराज के प्रकाशोत्सव पर वीर खालसा सेवा समिति की ओर से बिलासपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन एसडीएम बिलासपुर अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। वीर खालसा सेवा समिति बधाई की पात्र है जो समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती है।
समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि रामपुर के अंदर खून की कमी नहीं होने देंगे और ना ही किसी की खून के बगैर जान जाए यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। वीर खालसा सेवा समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। अगला रक्तदान शिविर रामपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लगाया जाएगा।
बिलासपुर अध्यक्ष करण दीप सिंह एडवोकेट ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कुछ नहीं। हमारी पूरी टीम मानव सेवा को समर्पित है। इस मौके पर व्यापारी वर्ग से हरवंश तनेजा, धन्नूमल बंसल और समिति के चेयरमैन निर्मल सिंह, सचिव मनमीत सिंह, एडवोकेट सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह, जसवीर सिंह, दलवीर सिंह, वर्षा, सेवा सिंह, सोनू, तरुण चीमा, गुरजीत सिंह अािद मौजूद रहे।