फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अपंजीकृत अस्पताल में हो रहे थे ऑपरेशन, सील

Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दढि़याल के एएसएम हॉस्पिटल में एसडीएम और एसीएमओ के निरीक्षण खामियां मिली थीं। अस्पताल में बिना पंजीकरण मरीजों का इलाज और ऑपरेशन हो रहा था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील करते हुए संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

25 अप्रैल काे एसीएमओ डॉ. केके चहल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान भी अस्पताल में अवैध रूप से उपचार किए जाने की पुष्टि हुई थी। निरीक्षण के समय अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले थे, जबकि कोई पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं था।
मौके पर बेड, आईवी स्टैंड, चिकित्सीय उपकरण और ऑपरेशन थियेटर भी पाया गया था। जिनका संचालन बिना अनुमति के किया जा रहा था। इस मामले में अस्पताल संचालक अशोक के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत एसीएमओ डॉ. केके चहल की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अस्पताल को मौके पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सील कर दिया गया। एक मरीज रेशमा को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें