फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खुले ट्रांसफार्मरों से हादसे का खतरा, बैरिकेडिंग की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। नगर के कई स्थानों पर बिना बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम के खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। राहगीरों, खासतौर से स्कूली बच्चों की जान पर हर समय जोखिम मंडरा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी परवेज अख्तर ने विद्युत विभाग से तत्काल बैरिकेडिंग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहल्ला अगलगा में पूर्व सभासद हाजी इरफान के घर के सामने लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह खुला है और उसकी लीड बाहर निकली हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
आसपास आवासीय क्षेत्र होने के कारण बच्चों और महिलाओं का आवागमन लगातार बना रहता है।परवेज अख्तर ने कहा कि नगर के अन्य इलाकों में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर खुले पड़े हैं, जिनके चारों तो जाली लगी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। अनेक जगह तो जालियां क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की कि जनहित में सभी ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। उधर, अमर उजाला में खबर छपने के बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय के पास रखे ट्रांसफार्मर की विद्युत विभाग ने बैरिकेडिंग करा दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें