फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सक्रिय मामला मात्र एक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में गुरुवार को एक बार फिर राहत भरी खबर आई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में कोरोना के नए मामले शून्य आए हैं। जबकि, एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया जिसके बाद जिले में सक्रिय मामला मात्र एक रह गया है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जनवरी के बाद फरवरी में जिले में कोरोना से राहत का दौर शुरू होने लगा। फरवरी और मार्च माह में संक्रमितों से अधिक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या आ रही थी। दो अप्रैल को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले शून्य हो गए थे लेकिन, सात अप्रैल को एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था जिसके बाद आठ अप्रैल को फिर एक बार राहत भरी खबर आई। मगर, नौ अप्रैल को एक दिन की राहत के बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। नौ अप्रैल के बाद जिले में दो सक्रिय मामले हो गए थे। नौ अप्रैल के बाद से लगातार नए संक्रमित की संख्या शून्य आ रही है। वहीं, गुरुवार को एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। गुरुवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2970 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामला मात्र एक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें