फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी : शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर जताई असहमति

Fri, 12 Jul 2024 11:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का उचित माध्यम से डिजिटलाइजेशन न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर असहमति जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय ब्लाॅक संंसाधन केंद्र पर धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने एक स्वर में ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति देने का बहिष्कार किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा विरोध ऑनलाइन हाजिरी का नहीं है। वास्तव में शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं देंगे ये शोर हर जगह मचा है। लेकिन यह कोई जानना नहीं चाहता असल वजह क्या है। असल वजह ऑनलाइन हाजिरी है ही नहीं, वजह है ऑनलाइन हाजिरी की आड़ में शिक्षकों का जो शोषण होगा। शिक्षकों ने कहा हमारा विरोध ऑनलाइन हाजिरी नहीं है, सरकार की शोषणकारी नीतियों का है। जूनियर असिस्टेंट शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चिंतामणि गंगवार ने कहा की जिस समय अन्य लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं। तब एक आम शिक्षक अपनी सवारी लेकर इन्हीं सरकारी विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने के लिए निकलता है। हम सरकार से निवेदन करते हैं कि हम ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध नहीं कर रहे। हमें आपत्ति है, इस ऑनलाइन उपस्थिति के बेकार के नियमों से, उन नियमों में संशोधन कर लीजिए। आज भी प्राथमिक का शिक्षक उनके साथ है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, तारिक परवेज, रावेश गंगवार, नितिन राजपूत, संदीप कुमार, रामचंद्र गौतम, संदीप शर्मा, अंजलि तोमर, हेमा जोशी, शालिनी, बबिता, सुमन, अलका माथुर, गीता गुप्ता, अख्तर अली, चिंतामणि गंगवार, राहुल भारद्वाज, ललित सक्सेना, जावेद मियां, खालिद मोहम्मद, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें