फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ चेकिंग दूसरी तरफ स्टंट

Sat, 30 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर शहर की सड़कों पर कुछ इस तरह स्टंट करते नजर आए बाइकर्स।
विज्ञापन

विज्ञापन
 अपर जिला जज को घायल कर भागे बाइक सवार को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। वहीं एसपी के आदेश पर शुक्रवार को चलाए गए बाइकर्स के खिलाफ अभियान की धज्जियां उड़ गईं। एक तरफ पुलिस चेकिंग कर रही थी तो दूसरी तरफ बाइकर्स स्टंट करने से बाज नहीं आए। 
शहर में शाम होते ही  सड़कों पर बाइकर्स गैंग काआंतक शुरू हो जाता है। जिससे आए दिन  हादसे  होते हैं। बुधवार की शाम इवनिंग वाक पर निकले

 एडीजे  को तेजी से आ रहे बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार  कर घायल कर दिया था। उनको  पहले  जिला अस्पताल  उसके बाद मुरादाबाद लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस  घटना के बाद गुरुवार रात को एसपी संजीव त्यागी ने  सभी थाना प्रभारियों  को बाइकर्स गैंग के   आंतक को रोकने के लिए  चेकिंग अभियान के आदेश जारी किए थे।  लेकिन शुक्रवार  को किसी  भी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया। स्टार चौराहे पर पुलिस ने कुछ बाइकें रोक कर चेकिंग की थी। लेकिन इससे कुछ दूरी पर बाइकर्स स्टंट करते खुलेआम रुतबा दिखाते नजर आए। लेकिन पुलिस खड़़े होकर तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें