फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में लगने जा रहे व्यक्ति की ठंड से मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर/भोट /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार की सुबह कोहरे और ठंड में स्कूल जाते बच्चे।
विज्ञापन

विज्ञापन
 तड़के बैंक के बाहर लाइन में लगने जा रहे चालीस वर्षीय एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। 

भोट थाना क्षेत्र के ग्राम बांसनगली निवासी मेहंदी हसन (40) शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे साइकिल से चमरौआ की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लाइन में लगने जा रहा। मेहंदी के बेटे ताहिर ने बताया कि पिता गांव में ही रास्ते पर अचानक बेहोश गिर गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और गांव के एक डाक्टर को दिखाया तो उन्होंने मेहंदी हसन को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर के मुताबिक, मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। ताहिर ने बताया कि पिता के नाम जमीन नहीं है। वह दो हजार का चेक लेकर कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे थे, मगर बैंक द्वारा भुगतान नहीं दिया जा रहा था। जिसके कारण वह परेशान थे। नोट मिलने के बाद मजदूरी करने अहमदाबाद गुजरात जाने की तैयारी में थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने बताया कि ठंड से मरने के कारणों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि बैंक से नोट   लेने के लिए जाने को लेकर ठंड से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें