फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार ः कालेज बस िभड़ी कंटेनर से, छात्र दहशत में 

Sat, 17 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को हाईवे पर कोसी के पास रेलवे पुल पर लगा जाम। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

घना कोहरा नेशनल हाईवे पर आफत बनने लगा है। शुक्रवार को कोसी पुल पर एक कंटेनर ट्रक सामने आ रही आईएफटीएम की बस से भिड़ गया। जिससे बस में बैठे छात्रों में कोहराम मच गया। कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़कर किनारे पर रुक गया, यदि कंटेनर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

मिलक निवासी बस चालक जयवीर आइएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे मिलक के छात्रों को लेकर जा रहा था। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर कोसी रेलवे पुल के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में बैठे छात्रों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक मौके पर पहुंच गए। छात्रों को दूसरी बस से कालेज भेज दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस व कंटेनर को किनारे लगवाया  गया। करीब ढाई घंटे बाद जाम खुला। हादसे में दो छात्रों की हल्की चोटें लगी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी वाहिद खां ने बताया कि आईएफटीएम की बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। कोहरे के कारण बड़ा हादसा टल गया, हादसा पुल के ऊपर हुआ, नीचे रेलवे ट्रैक होने के कारण कंटेनर अगर नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें