फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के कुठार में कार हादसा, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के कुठार में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक कार कुठार के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिंकू हिमटा निवासी गांव शापड़ा, तहसील चौपाल, जिला शिमला बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला भेजा गया। मगर इस दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें