रामपुर-बरेली हाईवे स्थित मेहंदीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बेगमाबाद निकट अशोकपुर निवासी रविंद्र अपनी पत्नी विमलेश और दो बेटियों सुरभि और मोनिका के बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे।
रविंद्र की शहजादनगर क्षेत्र के रूपपुर गांव में ससुराल है। रविंद्र को अपनी पत्नी के साथ गांव में मतदान करना था। जैसे ही बाइक हाईवे स्थित मेहंदीपुर के पास पहुंची पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपति बच्चों समेत नीचे गिर पड़े।
हादसे में उनकी सात साल की बेटी मोनिका की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोनिका के शव पुलिस ने कब्जे में लिया है।