फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक करोड़ से आठ पीएचसी में होंगे मरम्मत व सुंदरीकरण के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले की आठ पीएचसी में मरम्मत और सुंदरीकरण के काम कराने के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट जारी होने के बाद कार्य कराए जाएंगे। इससे मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के आठ पीचएसी केंद्रों को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाने की योजना तैयार की गई है। वार्ड, प्रसव कक्ष और ओपीडी ब्लॉक को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। अस्पताल के जिन हिस्सों में सीलन, टूटी दीवारों और छतों की मरम्मत कराई जाएगी। पुराने टाइल्स, दरवाजे और खिड़कियां भी बदली जाएंगी। मरीजों और तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय को भी बेहतर बनाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभी मरीजों और स्टाफ को कुछ स्थानों पर असुविधा हो रही है। विभाग से मिले बजट से अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएचसी कक्ष में टूटे प्लास्टर व टूटी चहारदीवारी की मरम्मत कराई जाएगी।


बजट मिलने पर टेंडर प्रक्रिया होगी, इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। कायाकल्प के बाद पीएचसी में आने वाले मरीजों को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। कई सीएचसी की छतें,दीवारें सीलन के चलते खराब हालत में
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको सुधारा जाएगा।
- डॉ.दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें