रोहड़ू में युववक को चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रोहडू़। पुलिस ने रोहडू़ में नाके के दौरान एक युवक से साढे़ चार ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे पुलिस की टीम में एचएससी कुलदीप सिंह, कांस्टेबल जय प्रकाश, विरेंद्र सिंह मक्खी नाले की ओर गश्त पर थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देख कर छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 4.41 सफेद पाउडर बरामद किया गया।
डीएसपी सुनील नेगी ने मौके पर पहुंचकर इसकी पहचान करवाई तो यह चिट्टा पाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक राजस्थान का रहने वाला है और उसके परिजन रोहडू़ में काम करते हैं। डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।