फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी प्रकरण में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीएए-एनआरसी ( नागरिकता संशोधन अधिनियम-राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) बवाल में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बवाल में सौ से अधिक नामजद और एक हजार से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 21 दिसंबर 2019 को सीएए-एनआरसी के विरोध में शहर कोतवाली क्षेत्र में विरोध किया जा रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे, जिसके बाद हाथीखाना चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने बवाल कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों समेत सरकारी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया था। पुलिस जीप को भी आग के हवाले कर दिया था। घटना में एक युवक की मौत भी हो गई थी। इसके बाद गंज एवं कोतवाली पुलिस ने सौ से अधिक लोगों को नामजद और एक हजार से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस को आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर रही है, जिनमें से अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कुंडा के पास से फैसल उर रहमान को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि सीएए-एनआरसी बवाल में एक और आरोपी फैसल उर रहमान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें