स्वार(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गूलड़ पीपलसाना गांव में जन्माष्टमी के भंडारे को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर चाकू से हमला और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महेंद्र सिंह, उसके पुत्र आकाश, विशाल और पुत्री नेहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी पीड़ित पप्पू सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी के भंडारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी राजकुमारी समेत उन पर हमला कर दिया। हमले में धारदार चाकू से वार किया गया, जिससे पप्पू सिंह के सिर में गहरी चोट आई और उन्हें कई टांके लगे। साथ ही आरोपियों ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने थाना स्वार में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर अब चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।