फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन स्पॉट पंजीकरण से बढ़ा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए विभाग ने अब क्षेत्रवार क्लस्टर बनाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण की सुविधा के साथ टीकाकरण शुरू कर दिया है। मंगलवार को बिलासपुर व सैदनगर क्षेत्र के 35 गांवों में ऑन स्पॉट पंजीकरण सुविधा के साथ टीकाकरण किया गया। जिस कारण मंगलवार को जिले में 5496 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों क्लस्टर के आधार पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 66 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। मंगलवार को 18 से 44 साल आयु वाले 4391 लोगों पहली डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 871 लोगों ने पहली और 46 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 136 लोगों ने पहली और 52 लोगों ने दूसरी डोज ली। मंगलवार को बिलासपुर व सैदनगर क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। जिसमें ग्रामीणों को ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा पर टीका लगाया गया। ऐसे में जो ग्रामीण ऑनलाइन पंजीकरण व शेडयूल बुक न कर पाने की वजह से टीका नहीं लगवा पा रहे थे, उन्होंने भी बड़ी संख्या में टीका लगवाया। जिससे जिले में एक दिन में कुल टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई। बिलासपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में क्लस्टर के आधार पर ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा से टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें