फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे ने जयमाला पर दुल्हन को जड़ा थप्पड, दहेज में बोलेरो न मिलने से नाराज, दोनों पक्षों में चली कुर्सियां

Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

दहेज में बोलेरो न मिलने पर दूल्हे ने जयमाला के स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हंगामे के बाद दूल्हे पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शादी समारोह में झगड़े के दौरान टूटी कुर्सियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में बोलेरो ने मिलने से खफा दूल्हे ने जयमाल के स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। जिस पर वर-वधु पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। मारपीट में दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव निवासी एक युवक ने अपनी बेटी की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव डुंडई निवासी युवक से तय की थी। शुक्रवार की रात खौद चौराहे स्थित एक वैंकेट हॉल में बरात आई थी।

वधू पक्ष के लोग बरातियों के आदर सत्कार में लगे थे। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि बुलेरो के पैसे ले लिए। जिस पर दुल्हन ने इन्कार कर दिया। जिस पर दूल्हा नाराज हो गया और जयमाला के स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। जिससे दुल्हन स्टेज से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


दूल्हे की हरकत देखकर वधू पक्ष के लोग नाराज हो गए। जिस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोग कुर्सिया उठाकर फेंकने लगे और एक-दूसरे को जमकर पीटा। मारपीट में दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए।

इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे के पिता को हिरासत में लिया। दुल्हन ने बताया कि बरात में बेलेरों नहीं मिलने पर दूल्हे ने फेरों से इन्कार कर दिया। शादी से पहले लगुन में 10 लाख रुपये और दहेज पहले ही दूल्हे के घर पहुंचा दिया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें