रामपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में शुक्रवार को हुए टीकाकरण में कुल 2669 लोगों को पहली डोज दी गई। इसके साथ ही 1059 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 993 लोगों को पहली डोज का टीका लगाए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र वाले 737 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। 45 से 60 वर्ष आयु के 1675 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया और 313 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक टीकाकरण नगर क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों में हुआ। नगर क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों में शुक्रवार को कुल 638 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया।