प्रेक्षकों ने अफसरों की क्लास लगाते हुए चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करानेेेे के आदेश जारी किए हैं। कहा कि रामपुर में पर्याप्त फोर्स है इसलिए निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विकास भवन के सभागार में शनिवार की शाम को निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों व विभिन्न जिम्मेदार अफसरों के साथ प्रेक्षकों ने संयुक्त रूप से मीटिंग की। इस दौरान प्रेक्षकों ने कहा कि निष्पक्ष रहकर एक टीम भावना से कार्य करने हेतु बल दिया गया तथा यह भी बताया गया कि मतदान कराने के लिये अर्ध सैनिक तथा पुलिस बल पर्याप्त संख्या में है तथा उन्होनें यह भी कहा कि जन सामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा तथा उनके द्वारा सभी बूथों पर बिजली, दिव्यागों के लिये रैम्प तथा शौचालय की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अति संवेदनषील बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि विधान सभा निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराने के लिये भारत चुनाव आयोग द्वारा प्रेक्षकों की उपस्थित में प्रशासन कृत संकल्प है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से जनपद में निर्वाचन कराने हेतु विषेष अभियान चलाया गया है तथा एलईडी वाहन से भी प्रचार-प्रसार किया गया है।
इस मौके पर रामपुर के लिये नियुक्त प्रेक्षकों स्वार के सुधीर कुमार,चमरव्वा क्षेत्र के हेमन्त कुमार,बिलासपुर क्षेत्र के एमजीराजा मनिक करन, रामपुर के सतीश कुमार, मिलक क्षेत्र के लिये पदमा जायसवाल, व्यय लेखा प्रेक्षक प्रकाश नाथ बर्नवाल तथा पुलिस प्रेक्षक हेमन्त टोपो मौजूद रहे।