फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने बंद करा दिए उद्योग छीन ली रोजी-रोटी : कटारिया

Sun, 29 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के कृष्णा विहार में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने ‘सपा के काम बोलता है’ के नारे पर कटाक्ष किया। कहा कि यूपी दंगों से जूझता रहा और कहते हैं काम बोलता है। रोजी रोटी छीनी गई उद्योग बंद करा दिए गए फिर भी काम बोलता है। कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद पूरा हिसाब किताब लिया जाएगा।

कटारिया शनिवार को कृष्णा विहार कालोनी में शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव बहादुर सक्सेना के समर्थन में जनसभा करते हुए सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर  दंगा, बुलंदशहर रेप कांड, संजय त्रिपाठी मर्डर, वकीलों की हत्या, गौ मांस  की दुकानें सब चीख चीख के बोल रहे हैं कि सपा सरकार का काम बोलता है 
विज्ञापन


हमने  लोहिया जी को महापुरुष बताया, अम्बेडकर जी को महापुरुष बताया पर सपा ने  हमारे पूजनीय दीनदयाल जी का रामपुर में अपमान किया, सही समय पर उत्तर दिया  जायेगा, मूर्ति वापस लगवाई जाएगी ।  सपा ने उद्योगों को बन्द कराया, गरीबों की दुकाने छीनीं, सड़कों पर लाकर खड़ा किया और कहते हैं काम बोलता है ।
विज्ञापन


300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा इतिहास रचने वाली है और आजादी के बाद पहली बार रामपुर में कमल खिलने वाला है । इस मौके पर पूर्व मंत्री  शिव बहादुर सक्सेना ने बूथ अध्यक्षों को जीत के मंत्र के रूप में बूथ  व्यवस्था सुचारू रखने को कहा । उन्होंने 90 प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प  दिलवाया और सभी से चुनाव के दिन बूथ पर डटे रहने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें