फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गई जिले की संसद

Thu, 14 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए गठित जिला पंचायत की सरकार को गुरुवार को समारोह के बीच शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह और उनकी टीम ने ईमानदारी के साथ विकास कराने की शपथ ली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम, जाहिदा सलाम और उनके समर्थक शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन



नई जिला पंचायत का कार्यकाल गुरुवार से शुरू हुआ। जिला पंचायत प्रांगण में गुरुवार को समारोह के बीच नए जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण इलाकों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विकास के कार्यों में समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



सपा नेत नसीर खां ने भी नई जिला पंचायत के सदस्यों से सक्रिय होकर विकास कार्यों को कराने पर जोर दिया। कहा कि सभी सदस्य भ्रष्टाचार से दूर रहकर ईमानदारी के साथ विकास को तरजीह दें। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर निशाना साधा। कहा कि पूर्व में जो भी काम हुए उनमें भ्रष्टाचार किया गया।


नई जिला पंचायत में यदि कहीं भ्रष्टाचार की शिकायत आती है तो उसको सीधे तौर पर नगर विकास मंत्री को अवगत कराया जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर सपा विधायक विजय सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश, पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, आसिम खां, फसाहत अली खां शानू, शावेज खां, गुड्डू मसूद, सलीम कासिम, बाबर खां, प्रमोद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें