फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपों का बसेरा बना किसान का घर, हड़कंप

Fri, 10 Feb 2017 01:26 AM IST
अमर  उजाला  ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के मिलकखानम क्षेत्र में रायपुर चुन्नावाला में एक घर में निकला सांपों का झुंड। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलकखानम क्षेत्र के रायपुर चुन्नावाला गांव के एक घर में सांपों का झुंड देखकर हड़कंप मच गया, पूरा गांव सांपों को देखने के लिए जुट गया। एक कमरे में एक साथ 14 सांपों का झुंड कहां से आ गया, कुछ पता नहीं है, कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा है तो कोई सपेरा की साजिश बता रहा है। सांप पकड़ने के लिए सपेरे बुलाए गए हैं।

क्षेत्र के गांव रायपुर चुन्नावाला निवासी सुंदर लाल पुत्र काशीराम अपने परिजनों के साथ रहता है। एक माह पूर्व सुंदर लाल ने घर के कमरे में उपले भी रख लिये थे। गुरुवार को कमरे में रखे उपलों को हटाते समय उसने एक सांप को देखा तब उसने शोर मचा दिया। पूरा परिवार दहशत में आ गया। जब और उपले हटाए तो एक साथ कई सांपों का झुंड निकला, सुंदर लाल के घर में चीखपुकार मच गई। सबके होश उड़ गए। पूरा गांव एकत्र हो गया। एक साथ इतने सांप कहां से आ गए। हर कोई अचंभे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा था तो कोई किसी की साजिश बताने लगा। तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। आसपास के गांवों से सपेरे भी बुलाए गए। इधर, गांव में करीब पांच छह घंटे तक हड़कंप रहा, लेकिन रायपुर में एक भी वन कर्मी सुंदर लाल के घर नहीं पहुंचा। गांव वालों ने ही लाठी-डंडों से सांपों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें