फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के निस्तारण को गरजे नरमू कार्यकर्ता

Tue, 19 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों का निस्तारण न होने से क्षुब्ध रेलवे कर्मियों ने नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। कर्मियों ने सरकार की ओर से 36 मांगों का निस्तारण न किए जाने तक विरोध जारी रखने की बात कही। बुधवार को मशाल जुलूस निकालकर तीन दिन तक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेलवे कर्मी मंगलवार को शाखा कार्यालय पर एकत्र हुए। शाखा सचिव महेंद्र भार्गव ने कहा कि सरकार जब तक कर्मियों की 36 मांगों का निस्तारण नहीं करती तब तक विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में शीघ्र संशोधन किया जाए।


इस रिपोर्ट में कर्मियों के हितों की अनदेखी की गई है। साथ ही उन्होंने गारंटेड और पारिवारिक पेंशन, साल में दो बार वेतन वृद्धि, आवास किराया भत्ता पूर्ववत रखे जाने आदि मांगों समेत कई मांगे हैं, जिनका निस्तारण आवश्यक है। मांगों के निस्तारण के लिए तीन दिन तक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लेते हुए बुधवार को मशाल जुलूस निकालने की बात कही।
विज्ञापन



शाखा उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि यूनियन मांगों के निस्तारण के लिए 25 जनवरी से 10 फरवरी तक जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके बाद हड़ताल के लिए मतदान होगा। इस दौरान किशोर सिंह रावत, भूपाल, संतपाल, नंदकिशोर, प्रेमपाल, विमल कुमार, सुशील कुमार, बुद्धसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें