फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अमर सिंह के मामले में अब बहस को अब अंतिम मौका; यतीमखाना बस्ती मामले में भी नहीं हो सकी सुनवाई

Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

अजीमनगर थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज एक इंटरव्यू के दौरान सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। कोर्ट ने बहस के लिए बचाव पक्ष को अब अंतिम मौका दिया है।

विज्ञापन


अजीमनगर थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज एक इंटरव्यू के दौरान सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को भी होनी थी। बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस की जानी है,लेकिन सोमवार को बहस के लिए अधिवक्ता नहीं पहुंचे,जिस पर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।

कोर्ट ने बचाव पक्ष को अब बहस के लिए अंतिम मौका दिया है। इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर यतीमखाना बस्ती मामले में भी कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें