फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब शाहबाद में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 31 Oct 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को जनपद में एक ओर मरीज में डेंगू की पुष्टि ह़ई। तहसील शाहबाद के रेबड़ी कला निवासी आकाश की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। युवक को कई दिन से बुखार आ रहा था,जिसकी जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिले में अब तक 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 781 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के थे। बुखार के मरीजों को डॉक्टरों ने खून की जांच कराने की सलाह दी। मालूम रहे कि जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। इस समय गली-मोहल्लों, गांव एवं शहर में बुखार उल्टी-दस्त, मलेरिया, डेंगू, दाद-खाज और खुजली के अलावा सांस के मरीजों की भीड़ लगी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव करा रही है, इसके अलावा टीम ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी लोग रात में मच्छरदानी लगाकर ही सोएं ओर अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही घर के आसपस पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें