रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका परिषद के वार्ड-13 (अनारक्षित) के रिक्त सदस्य पद के उप चुनाव की अधिसूचना जारी की है। यह राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुआ है।
नामांकन पत्र 18 से 24 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी और नाम वापसी 28 सितंबर तक हो सकेगी। 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और मतदान 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी 18 सितंबर को सूचना जारी करेंगे, उसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू होगी। उप चुनाव से संबंधित सभी कार्य तहसील मुख्यालय रामपुर में संपन्न होंगे। ब्यूरो