नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार 18 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे फोरेस्ट रेस्ट हाउस कुपवी में होगी। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चौहान करेंगे। बैठक में एचपीएमसी के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाइक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कुपवी उपमंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, कुपवी जोन कांग्रेस के पदाधिकारियों, कुपवी विकास खंड की सभी पंचायतों के अध्यक्षों, वरिष्ठ नागरिकों, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों, महिला कार्यकर्ताओं, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव रखने का आह्वान किया है।