फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 82 आंगनबाड़ी वर्कर्स को नोटिस, 14 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने विकास भवन में हॉट कुक्ड फूड योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैठक की। सीडीओ ने जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में भी विस्तार पूर्वक समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से गंभीर अति कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य उपचार प्रदान करने की दिशा में आंगनबाड़ी वर्कर्स और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सदस्य अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। हॉट कुक्ड योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार जायसवाल के स्तर से 96 आंगनबाड़ी वर्कर्स चिह्नित किया गया, जिसमें से 82 आंगनबाड़ी वर्कर्स को नोटिस जारी किया गया है। वहीं 14 आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय रोक दिया गया है। बैठक के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, सीएमओ डा. एसपी सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें