फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ः बैंकों में छुट्टी, एटीएम पर लटके ताले

Wed, 07 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार का दिन पब्लिक के लिए भारी रहा। बैंकों पर ताले लटके हुए थे और एटीएम भी चालू नही थे। खाली हो चुकी जेबों को भरने के लिए लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक लोग दौड़ लगा रहे थे, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी। 

नोटबंदी के 28 दिन गुजर चुके हैं। मगर, लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बैकों पर हर रोज लगने वाली कतार कम होती नहीं दिख रही  हैं। घोषणाएं तमाम हो चुकी हैं, लेकिन पब्लिक को कहीं भी राहत नहीं है, जिससे हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं। मंगलवार को अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी थी। बैंकों में ताले ताले लटके हुए थे तो एटीएम भी चालू नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत भर का खर्चा चलाने के लिए कैश की जरूरत पड़ रही थी,लेकिन कैश हाथ नहीं आ रहा था। सैलरी निकालने के लिए भी लोग कभी इस एटीेएम पर तो कभी दूसरे  एटीएम पर दौड़ लगा रहे थे। मगर, किसी भी एटीएम पर कोई कैश नहीं मिल पा रहा  था। लोग भटक रहे थे,लेकिन सभी की हालत एक जैसी नजर आ रही थी। कोई एटीएम बंद था तो किसी का शटर खुला हुआ था  लेकिन कैश नहीं था। एटीएम में कैश न होने से लोग भटकते हुए नजर आए,जिससे लोगों को खासी दिक्कत आती रही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें