फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, आचार संहिता उल्लंघन के मामलो में लगातार रहीं अनुपस्थित

Tue, 20 Dec 2022 06:31 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

इन दोनों मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमपीएल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मुकदमों की सुनवाई के दौरान लगातार गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने 15 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
जया प्रदा - फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों की सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि पूर्व सांसद को पुलिस कोर्ट में पेश करे। इस मामले की अगली सुनवाई 09 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। इनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। उन पर आरोप है कि स्वार थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में उन्होंने 19 अप्रैल 2019 को एक सड़क का उद्घाटन किया। इसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर फलाइंग स्कवॉड मजिस्ट्रेट-34 स्वार डॉ. नीरज कुमार पराशरी ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था।

दूसरा मामला केमरी में दर्ज हुआ था। आरोप है कि 18 अप्रैल 2019 को केमरी के गांव पिपलिया मिश्र में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मुकदमों की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


इन दोनों मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमपीएल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मुकदमों की सुनवाई के दौरान लगातार गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने 15 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान भी हाजिर न होने पर कोर्ट ने अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एसपी को पत्र भेजकर कोर्ट ने कहा है कि पूर्व सांसद को पुलिस न्यायालय में पेश करे। इस मामले की अगली सुनवाई 09 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें