फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार क्षेत्र के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Thu, 08 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण में स्वार में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के आठ, जबकि क्षेत्र पंचायत के 218 वार्डों के लिए नामांकन होगा। चौथे चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव में गुुरुवार को तीसरे चरण में बिलासपुर और सैदनगर क्षेत्र के जिला पंचायत के नौ वार्डों और बीडीसी के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया गया। अब चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।


चौथे चरण में जिला पंचायत के वार्ड 6 से 13 के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए आरओ बनाए गए एडीएम एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से नामांकन होगा। नामांकन का काम शनिवार को भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें